उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसके अलावा लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनएए) में आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

 

उपराष्ट्रपति के देहरादून दौरे को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट प्लान जारी किया है। इसके तहत ऋषिकेश से देहरादून शहर और मसूरी की ओर आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है।

 

ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए रूट

 

ऋषिकेश से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर-थानों-06 नंबर पुलिया-सहस्रधारा क्रॉसिंग-सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश कराया जाएगा। वहीं मसूरी जाने वाले वाहनों को सहस्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क-साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

 

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्ग का पालन करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर कुछ मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है।

Source link






Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *